बनचलवा पोखर से बरामद महिला के शव की हुई पहचान

प्रखंड क्षेत्र के इस्लामनगर गांव स्थित बनचलवा पोखर से बीते सोमवार सुबह बरामद महिला के शव की पहचान मंगलवार को कर ली गयी.

अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के इस्लामनगर गांव स्थित बनचलवा पोखर से बीते सोमवार सुबह बरामद महिला के शव की पहचान मंगलवार को कर ली गयी. मृतका की पहचान नवादा जिला के धमौल थाना क्षेत्र के अब्दुल रज्जाक अंसारी की 34 वर्षीय पुत्री जमीला खातून के रूप में की गयी है. बताते चलें कि सोमवार को नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर स्थित बनचलवा पोखर में एक महिला का शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी. मृतका के पिता अब्दुल रज्जाक अंसारी ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और बिना किसी को कुछ बताये घर से निकल गयी थी. संभवतः पोखर में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि जमीला खातून शादीशुदा थी, लेकिन वह इन दिनों अपने पिता के साथ ही रह रही थी. घटना के संबंध में चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. आगे की जांच की जा रही है. पुलिस इस मामले में किसी तरह की आपराधिक आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >