हत्या के प्रयास के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गरही थाना क्षेत्र के मूड़बरो गांव में गरही पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया.

खैरा. गरही थाना क्षेत्र के मूड़बरो गांव में गरही पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान ढोल बाजे के साथ पुलिस की टीम आरोपितों के घर गयी और वहां न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए इश्तेहार चिपकाया. जानकारी के अनुसार जियाउद्दीन अंसारी और मुस्ताकीन मियां पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. जियाउद्दीन पिछले एक साल से फरार है, जबकि मुस्ताकीन मियां तीन महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन जब वे हाथ नहीं आए तो न्यायालय के निर्देश पर उनके घरों पर इश्तहार चिपकाने की कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के दौरान गांव में भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को बताया कि यदि दोनों आरोपित जल्द ही पुलिस या न्यायालय के समक्ष पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शास्त्री ने बताया कि दोनों आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. जल्द दोनों समर्पण नहीं करते है तो आगे कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >