पुलिस ने झाझा व बलियाडीह गांव तक किया फ्लैग मार्च

रविवार की देर संध्या को हिन्दू स्वाभिमान संगठन की काफिला के ऊपर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले के बाद स्थिति धीरे -धीरे सामान्य हो रही है.

झाझा. रविवार की देर संध्या को हिन्दू स्वाभिमान संगठन काफिला के ऊपर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले के बाद उत्पन्न विवाद धीरे -धीरे सामान्य हो रहा है. मंगलवार को कई घरों के ताला खुला हुआ देखा गया, लेकिन बलियाडीह गांव के सभी टोलाें में अब भी 144 धारा लागू है. शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी,प्रभारी अंचलाधिकारी आरती भूषण,स्थायी दंडाधिकारी मदन कुमार वर्मा लगातार मॉनीटरिंग करते देखे गए. थानाक्षेत्र के बलियाडीह गांव में मंगलवार को भी झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार की अगुवाई में झाझा मुख्य बाजार व बलियाडीह गांव में फ्लैग मार्च किया. एसडीपीओ के साथ एसएचओ संजय कुमार सिंह, संर्जेंट मैनेजर अमित कुमार,पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार यादव आदि ने अर्द्धसैनिक बलों के सहयोग से बलियाडीह गांव पहुंचने के बाद हर जगह घूम -घूम कर लोगों को फिर से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की. एसडीपीओ ने लोगों से कहा कि पुलिस कार्य में ग्रामीणों का सहयोग अत्यंत ही जरूरी है. इसलिए शांति व्यवस्था बनाने में लोग सहयोग करें. फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने कहा कि लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. गांव में अभी भी धारा 144 लगा हुआ है. इसलिए लोग घर, दुकान,चौक- चौराहों व अन्य जगहों पर भीड़भाड़ न लगाएं. जो ग्रामीण है, वह शांतिपूर्वक अपने दिनचर्या का कार्य करें. एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि अभी गांव में स्थिति पर पूरी तरह से सामान्य है. जिसके कारण इस गांव में शांतिपूर्ण माहौल कायम हो चुका है.इस घटना को लेकर हर छोटी -छोटी बिंदुओ पर भी बारीकी से जांच की जा रही है. ताकि जो भी असामाजिक तत्व के लोग इस घटना में शामिल है. उसकी गिरफ्तारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >