अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति घायल, पटना रेफर

जिले के रतनपुर रेलवे फाटक के समीप बीते बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

जमुई. जिले के रतनपुर रेलवे फाटक के समीप बीते बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल की पहचान मलयपुर गांव निवासी नेपाली साव का पुत्र प्रमोद साव के रुप में हुई है. बताया जाता है कि प्रमोद साव साईकिल पर सवार होकर रतनपुर गया था जहां से घर लौटने के दौरान रेलवे फाटक के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मारते हुए फरार हो गया. घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >