अज्ञात वाहन के धक्के से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतक की पहचान सुरेश मिस्त्री के रूप में हुई है. परिजन ने बताया गया कि सुरेश मिस्त्री हमेशा की तरह शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक के लिए रोड पर गये थे. इसी दौरान मटिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया. फिलहाल फरार वाहन की पहचान नहीं हो पायी है. सुरेश मिस्त्री की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया. परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >