लकवा के मरीज को चढ़ायी एक्सपायरी डेट की स्लाइन, परिजनों ने जताया आक्रोश

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का एक मामला मंगलवार को सामने आया है, जब लकवाग्रस्त वृद्ध मरीज को एक्सपायरी डेट की स्लाइन चढ़ा दी गयी.

जमुई. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का एक मामला मंगलवार को सामने आया है, जब लकवाग्रस्त वृद्ध मरीज को एक्सपायरी डेट की स्लाइन चढ़ा दी गयी. मामले का खुलासा मरीज के परिजन ने किया. इसके उपरांत इमरजेंसी कक्ष में रखी सभी एक्सपायरी डेट की स्लाइन को स्वास्थ्य कर्मियों ने हटा दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की इस लापरवाही पर मरीज के परिजन आक्रोशित हो गये और घंटों हंगामा किया. दरअसल, लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी लकवाग्रस्त वृद्ध जद्दू यादव की तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को स्लाइन चढ़ाने का निर्देश दिया. लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सपायरी डेट की स्लाइन वृद्ध को चढ़ा दिया. मरीज के परिजन की नजर जब स्लाइन के एक्सपायरी डेट पर गयी तो देखा स्लाइन में एक्सपायरी की तिथि 3/2025 लिखा था. एक्सपायरी डेट देखने के बाद परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे. परिजनों का कहना था कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है. हालांकि कुछ देर बाद समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हो गये, लेकिन अपने मरीज को सदर अस्पताल से लेकर चले गये.

कहते हैं प्रबंधक

इस संबंध में पूछे जाने पर सदर अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि साजिश के तहत अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की गयी है. मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >