असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना प्राथमिकता- नये थानाध्यक्ष

प्रखंड मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को सम्मानित किया.

गिद्धौर.प्रखंड मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को सम्मानित किया. इस दौरान भाजपा नेता सह जिला कोषाध्यक्ष शंभु केशरी, प्रखंड उपाध्यक्ष सचिदानंद मिश्रा, महामंत्री शिवशंकर तांती, अंतर्यामी झा, प्रभाकर कुमार, चंदन केशरी, किसान नेता कुणाल सिंह, भाजपा अनुसूचित जिला सदस्य मनोज रजक, आइटी सेल प्रमुख डब्लू पंडित, कृष्णानंद झा, लाल बहादुर केशरी ने थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह से बेहतर पुलिसिंग की अपील की. मौके पर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने सामाजिक सद्भाव के साथ आम जनमानस के हित का ख्याल रखते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध पर पूरी तरह से नकेल कसने की बात कही. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में बेहतर क्राइम कंट्रोल के साथ असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाना हमारी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के कार्यों के लिए मैं कृत संकलिप्त हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >