मृतक के परिजनों से मिले सांसद, जताई संवेदना

जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को प्रखंड के बालागोजी गांव जाकर मृतक बुधन पासवान के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.

चकाई . जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को प्रखंड के बालागोजी गांव जाकर मृतक बुधन पासवान के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. मृतक की पत्नी ने सांसद को बताया कि उनके पति की हत्या कर दी गयी. वही एकमात्र घर के कमाऊ सदस्य थे. वहीं उन्होंने ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि वे हर संभव मदद करेंगे और जो भी सरकारी सहायता संभव होगा वह भी दिलायेंगे. उसके उपरांत सांसद चकाई बाजार पहुंच कर चकाई बाजार निवासी सीताराम बरणवाल के पुत्र आइएएस परवींन कुमार के रिसेप्शन में शिरकत की तथा वर-वधु को आशीर्वाद दिया. मौके पर उनके अलावे लोजपा नेता जीवन सिंह, भुनेश्वर पासवान, प्रसादी पासवान, लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >