जच्चा-बच्चा को मिलेगा पोषाहार सामग्री किट

सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला को पोषाहार सामग्री से भरी एक किट देकर अस्पताल से घर भेजा जायेगा.

झाझा. सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला को पोषाहार सामग्री से भरी एक किट देकर अस्पताल से घर भेजा जायेगा. रेफरल अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के प्रसव के बाद महिला को पोषाहार सामग्री की कीट दी जायेगी. रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रसव के बाद जननी एवं बाल स्वास्थ्य हेतु जच्चा- बच्चा कीट दिया जायेगा. उक्त कीट में 200 मिली लीटर शुध्द घी, 350 ग्राम नमकीन दलिया प्रीमिक्स, 350 ग्राम खिचड़ी प्रीमिक्स, 350 ग्राम खीर प्रीमिक्स, तीन नग बेसन बर्फी, दो नग प्रोटीन बार शामिल है. अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि पूरी पोषाहार सामग्री एक बॉक्स में रहेगा. इसके अलावे बच्चे के जन्म के बाद जच्चा-बच्चा को कौन-कौन-सा टीका लगेगा और नवजात बच्चों को कई तरह की बीमारी से बचाव के लिए लगने वाले सभी तरह के टीका का विवरण भी रहेगा. अस्पताल में 292 कीट मुहैया हुआ है. जिसे आदेशानुसार जल्द-से-जल्द वितरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >