चंद्रमंडीह . बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह आगामी मंगलवार को चकाई में 40 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि इस दौरान मंत्री श्री सिंह सर्वप्रथम 12 बजे दिन में गोपीडीह डहरलंगी से छाता स्कूल तक पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. तत्पश्चात भलुवा से पहरिया तक, बोने पथ से सतसाला नगरी पथ, पिपरापघार पीएमजीएसवाई पथ से पिपरापघार मुस्लिम टोला तक, नावाडीह मैलानी हरिजन टोला पथ, नावाडीह से धर्मरायडीह पथ, माधोपुर लाहावन पथ से बंधा तक, सतभैया से धावाना तक पथ, असनघटिया से बाबूडीह पथ, पीडब्ल्यूडी पथ से भनदरा तक पथ, विराजपुर पथ से नोनतारा पथ, छोटकी कैरवाटांड़ से कैरवाटांड़ तक पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. साथ ही दिन में 4 बजे विराजपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तरह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
