तीन बच्चों संग मायके के लिए निकली विवाहिता लापता

अपने तीन बच्चों के साथ घर से मायके गई महिला लापता हो गयी.

सोनो. अपने तीन बच्चों के साथ घर से मायके गई महिला लापता हो गयी. भरतपुर गांव निवासी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि पत्नी खुशबू कुमारी तीनों बच्चों के साथ बीते 3 जून को ही मायके गयी थी. वह मायके से लापता हो गयी. हर तरफ खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला. उसने सरेबाद निवासी अपनी सास पर ही उसकी पत्नी व बच्चों को गायब करने का संदेह व्यक्त किया है. वहीं कौशल्या देवी ने बताया कि तीन जून को खुशबू बच्चों के साथ मायके आयी थी, लेकिन चार जून को वह अचानक बच्चों को लेकर गायब हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. उसने बताया कि खुशबू मोबाइल पर एक युवक से बात करती थी पूछने पर भी वह उसके बारे में कुछ नहीं बताती थी. सास ने आशंका जताई है कि जिससे खुशबू मोबाइल पर बात करती थी उसी युवक के साथ संभवतः खुशबू बच्चों को लेकर चली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >