घरेलू विवाद में विवाहिता को पीटकर किया घायल, भर्ती

सदर थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर सिमेरिया गांव में गुरुवार को घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर सिमेरिया गांव में गुरुवार को घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया. सूचना के बाद घायल विवाहिता सुजाता महतो को माइका वालों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल विवाहिता सुजाता महतो ने बताया कि मेरे पति राजेश कुमार अक्सर घरेलू विवाद में मारपीट करते हैं. गुरुवार की सुबह भी पति के साथ घरेलू विवाद हो गया था. इसी दौरान पति राजेश कुमार मेरे साथ मारपीट करने लगा. मारपीट होता देख भैसूर और गोतनी आयी और वे दोनों भी पति के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे. पीड़ित विवाहिता ने घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >