विधायक ने किया ई -लाइब्रेरी का उद्घाटन

प्रखंड क्षेत्र के बाराजोर पंचायत अंतर्गत झाझा- कवर मुख्य सड़क के धोबियाकूरा चौक पर ऑनलाइन बालाजी पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के बाराजोर पंचायत अंतर्गत झाझा- कवर मुख्य सड़क के धोबियाकूरा चौक पर ऑनलाइन बालाजी पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया.ई- लाइब्रेरी का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत, जिला परिषद सदस्य धर्मदेव यादव, नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान विधायक दामोदर रावत ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में ई-लाइब्रेरी का खुलना विकास का एक द्योतक है. अब आसपास के छात्र-छात्राएं अपने भविष्य बनाने को लेकर ई- लाइब्रेरी का इस्तेमाल करेंगे और जीवन में आगे बढ़ेंगे . कार्यक्रम में मौजूद जिला परिषद सदस्य श्री यादव, नवयुवक संघ के संयोजक श्री राठौर ने भी आसपास के छात्र-छात्राओं को ई- लाइब्रेरी का लाभ लेने, इसका समुचित जानकारी लेने के अलावा अपने उज्जवल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम करने की सलाह भी दिया है. सदस्यों ने कहा कि ई-लाइब्रेरी न सिर्फ एक लाइब्रेरी है, बल्कि छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई से लेकर नौकरी -पैशा के लिए भी अंत्यत आवश्यक है .मौके पर लखन मंडल ,पंकज कुमार ,राकेश दास, अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >