चकाई . चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर प्रखंड के खास चकाई स्थित नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में रविवार को कायस्थ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में आगामी 24 तारीख को होने वाली भगवान चित्रगुप्त महराज की पूजा की भव्य तैयारी एवं उसे अंतिम रूप देने पर आपस में विचार विमर्श किया गया. वहीं नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर में इस बार प्रखंड के सभी 12 गांव के कायस्थ समाज द्वारा पूजा करने पर भी सहमति बनी. यह भी तय किया गया कि पूजा तक मंदिर को पूरी तरह फाइनल टच दे दिया जायेगा. वहीं इसके लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गई. मौके पर कायस्थ संघ के अध्यक्ष बम शंकर अंबस्ट, महासचिव राममूर्ति प्रसाद, सचिव राजेश प्रसाद, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा, प्रवक्ता जयनंदन प्रसाद, सुधांशु शेखर प्रसाद, शरदेंदु शेखर, श्याम नंदन अंबस्ट, शिवम सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, सुनील प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, धर्मवीर आनंद, रजनी कांत सिन्हा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
