– बीते शनिवार रात चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर हरियंधी मोड़ के पास हुई थी दुर्घटना
– मंत्री सुमित कुमार सिंह ने काफिले से रुककर घायल को पहुंचाया अस्पतालचकाई. थाना क्षेत्र के मांझीटाड़ गांव निवासी संजय उपाध्याय (48 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार रात चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर हरियंधी मोड़ के समीप एक वाहन की चपेट में आने से संजय उपाध्याय घायल हो गये थे, वह पैदल गोपीडीह होटल की ओर जा रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क पर घायल पड़े रहे, लेकिन राहगीरों की नजर नहीं पड़ी. इसी दौरान उधर से बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह का काफिला गुजर रहा था. घायल को देखकर मंत्री ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और अपनी वाहन से उन्हें चकाई रेफरल अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख देवघर रेफर कर दिया गया. देवघर अस्पताल में इलाज के दौरान संजय उपाध्याय की मौत हो गयी.परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संजय उपाध्याय पेशे से पेंटर थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा बेसुध हो गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त वाहन का अभी तक पता नहीं चल सका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
