जमुई . जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री नवीन ने गुरुवार को सोनपे स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस में रखे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) और वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपेट) की भौतिक स्थिति, रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन यंत्र एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए. निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन पूर्ण तत्परता से किया जाये. निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी मौके पर मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
