डीएम, एसपी ने नागी पक्षी आश्रयणी का किया निरीक्षण

डीएम श्रीनवीन व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को नागी पक्षी आश्रयणी का निरीक्षण किया.

झाझा. डीएम श्रीनवीन व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को नागी पक्षी आश्रयणी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूरे नागी क्षेत्र का जायजा लिया. अधिकारी द्वय ने बर्ड गाइड संदीप कुमार से विस्तृत जानकारी ली. बर्ड गाइड ने देशभर से विदेशी पक्षियों की रेन बसेरा के लिए मशहूर नागी के बारे में विस्तार डीएम व एसपी को बताया. इसके अलावा वार्ड गाइड ने किस देश से किस मौसम में कौन साइबेरियन पक्षी आते हैं कब तक रहते हैं. सहित कई तरह की जानकारी अधिकारी द्वय को दिया. इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार चांद से बातचीत के दौरान कहा कि नागी परिसर के बाहरी सड़क के आसपास कैफेटेरिया बनाये जाये. ताकि इधर से गुजरने वाले लोगों को सुविधा हो सके. नागी पक्षी आश्रयणी आज की तारीख में चर्चित हो गयी है. ऐसे में आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रहने, खाने आदि की व्यवस्था होनी चाहिए. मौके पर छापा मुखिया पप्पू यादव ,सहदेव यादव समेत कई वनकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >