एक रुपया कम मिलने पर दुकानदार ने तलवार से हमला कर दंपती को किया घायल

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में एक रुपये के विवाद में हिंसक झड़प हो गयी.

अलीगंज . चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में एक रुपये के विवाद में हिंसक झड़प हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मनोज राम का पुत्र राकेश कुमार गांव के ही विजय साव की किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था. सामान लेते समय एक रुपया कम देने को लेकर दुकानदार विजय साव आग बबूला हो गया और राकेश के साथ धक्का-मुक्की करने लगा. इसके बाद जब राकेश के माता-पिता दुकानदार से पूछताछ करने पहुंचे और कहा कि एक रुपया बाकी है हम दे देंगे, तो विजय साव और उसके परिजनों ने मिलकर मनोज राम के परिवार पर तलवार से हमला कर दिया. घटना में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने किसी तरह उन्हें बचाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद घायल मनोज राम ने चंद्रदीप थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >