शिक्षिका के गले से चैन झपटकर बदमाश फरार, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

शिक्षिका वीआइपी कालोनी निवासी उमाकांत पासवान की पत्नी बबिता कुमारी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का चैन झपटकर फरार हो गया.

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्री कालोनी में गुरुवार की सुबह ई-रिक्शा पर सहकर्मी का इंतजार कर रही शिक्षिका वीआइपी कालोनी निवासी उमाकांत पासवान की पत्नी बबिता कुमारी के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का चैन झपटकर फरार हो गया. इस दौरान ई- रिक्शा चालक ने बहादुरी का परिचय देते हुये उक्त बदमाश को पकड़ने दौड़कर काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार भागने में कामयाब रहा. हालांकि घटना की सारी हरकत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. मामले में पीड़िता शिक्षिका बबिता कुमारी ने सदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए उक्त चोरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. दरअसल, बबिता कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुई में कार्यरत हैं वे हमेशा की तरह अपने सहकर्मी शिक्षिका को लाने शास्त्री कालोनी गयी थी और उसके घर के आगे ई- रिक्शा पर बैठी थी, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आया और गले से सोने का चैन झपटकर फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >