विकसित भारत व विश्व को नेतृत्व देने वाला है बजट : भाजपा

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट देश को जल्द ही विश्व गुरु बनाने वाला बजट है. उक्त बातें रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही.

जमुई. वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट देश को जल्द ही विश्व गुरु बनाने वाला बजट है. उक्त बातें रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. श्री सिंह ने कहा कि आम आवाम सहित टैक्स देने वाले दाताओ के इनकम टैक्स रिफॉर्म को आसान किया गया. एसएमई उद्योग को 10000 करोड़ की सहायता देने का एलान, 20 नये जलमार्ग बनाने की योजना की मंजूरी दी गयी है. राज्य सरकार द्वारा टाउनशिप बनाने की योजना पर सहयोग का ऐलान किया गया है. श्री सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बजट में आम लोगों को सुविधा देने के लिए योजना लाई गई है जिसमें कैंसर की 17 दवाइयां सस्ता किये जाने एवं डायबिटीज की दवाइयां सहित गंभीर बीमारियों के सात दवा को सस्ता करने सहित कई फार्मा स्यूटिकल पर सुविधा उपलब्ध कराने की ऐलान किया गया. इसके अलावे लगभग सभी क्षेत्रों मे जिससे देश तेज़ी से विकास करे उसे लेकर आज के बजट मे समायोजित किया है. ये बजट राष्ट्र निर्माण मे मिल का पत्थर साबित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >