डीएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य की मनायी गयी जयंती

झाझा हिंदी साहित्य परिषद के बैनर तले शनिवार की देर संध्या को देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्व प्रो रमाकांत झा की जयंती मनाई गयी.

झाझा. झाझा हिंदी साहित्य परिषद के बैनर तले शनिवार की देर संध्या को देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्व प्रो रमाकांत झा की जयंती मनाई गयी. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके तेल चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर मौजूद परिषद के अध्यक्ष डॉ झा ने कहा कि स्व प्रो झा सिर्फ महाविद्यालय के प्राचार्य ही नहीं थे बल्कि इस इलाके के शिक्षण संस्थानों के निर्माण में सहायक रहे थे. छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना इनका मुख्य उद्देश्य था. मौके पर डॉ भक्तिनाथ झा, महेशानंद चौधरी, विभीषण सिंह, विष्णुदेव वर्मा, पंकज कुमार झा समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >