jamui वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने पुलिस के साथ की हाथापाई

थाना क्षेत्र के झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के धपरी मोड़ के समीप सोमवार को वाहन जांच कर रही पुलिस से बाइक सवार युवकों ने हाथापाई की.

झाझा से ऋतांबर सिंह की रिपोर्ट Jamui News झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के धपरी मोड़ के समीप सोमवार को वाहन जांच कर रही पुलिस से बाइक सवार युवकों ने हाथापाई की. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की निर्देश पर उक्त स्थल पर वाहन जांच अभियान चलाई जा रही थी. तभी जमुई की ओर से झाझा की तरफ एक बाइक पर दो युवक आ रहा था. पुलिस ने उसे रोकने को कहा. रुकने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक पुलिस के साथ भिड़ गये और हाथापाई करने लगा. जिसमें एक पुलिसकर्मी विनोद कुमार को चोटें भी आई है. जिसका इलाज अस्पताल में हुआ है. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है. युवकों की पहचान आंबेडकर नगर निवासी आलोक कुमार व सोनो थाना क्षेत्र के को कुहिला गांव निवासी कृष्णदेव यादव का पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बाइक संख्या बीआर 46आर-4732 को ही जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. दोनो युवक का इतिहास खंगाला जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >