बीडीओ व थानाध्यक्ष ने बलियाडीह गांव का किया दौरा

प्रखंड विकास पदाधिकारी रविजी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार यादव समेत अन्य लोगो ने रविवार को बालियाडीह गांव पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया व ग्रामीणों से बातचीत की.

झाझा. प्रखंड विकास पदाधिकारी रविजी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार यादव समेत अन्य लोगो ने रविवार को बालियाडीह गांव पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया व ग्रामीणों से बातचीत की. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया कि बालियाडीह गांव सभी लोग अपना-अपना दैनिक काम कर रहे हैं. बीडीओ रविजी ने बताया कि रविवार की घटना के बाद से ही हमलोग लगातार बलियाडीह गांव का दौरा कर रहे हैं. आमलोगों से बातचीत कर रहे हैं. अब बलियाडीह बिल्कुल शांत है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र में अमन चैन है. फिलहाल कुछ लोग अभी गांव से फरार हैं. जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. उसपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अंचलाधिकारी आरती भूषण समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >