एनडीए का बिहार बंद का सिकंदरा में रहा मिला-जुला असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी मां पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए का बिहार बंद का सिकंदरा में मिला-जुला असर देखने को मिला.

सिकंदरा. राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी मां पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए का बिहार बंद का सिकंदरा में मिला-जुला असर देखने को मिला. गुरुवार की सुबह एनडीए कार्यकर्ताओं ने सिकंदरा चौक को पूरी तरह जाम कर दिया. यह जाम सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा. बाजार में कई दुकानें बंद रहीं. एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मां का अपनान को देश की संस्कृति व सभ्यता पर आघात बताया. भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में किए गए बंद में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, लोजपा (आर) महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता पासवान, जदयू नेता अनुज सिंह, ब्रजेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, जदयू नेता अंबिका यादव, भाजपा नेता रामनाथ सिंह, रणजीत जोशी, सुरेंद्र पंडित, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रतन पासवान, आरएलएम प्रखंड अध्यक्ष जयराम महतो, रुद्रदेव सिंह, विकास गुप्ता, अरूण सिंह, गुंजेश सिंह समेत कई एनडीए कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >