अग्निपीड़ित को दी गयी अनुग्रह अनुदान की राशि

प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के कर्रा गांव निवासी अग्नि पीड़ित विपिन कुमार यादव पिता सुकनदेव यादव को बतौर 12 हजार रुपये का चेक दिया गया.

लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के कर्रा गांव निवासी अग्नि पीड़ित विपिन कुमार यादव पिता सुकनदेव यादव को बतौर 12 हजार रुपये का चेक दिया गया. यह चेक सीओ रविकांत ने अपने चेंबर में अनुग्रह अनुदान के रूप में दिया. उक्त जानकारी देते हुए सीओ रविकांत ने बताया कि पिछले दस दिन पूर्व आग लगने से विपिन कुमार यादव का घर जलकर राख हो गया था. इस घटना में घर में रखे सारे समान जलकर राख हो गए थे. घर में रखे अनाज तथा कपड़े आदि जल गया था. घटना की तुरंत जांच करवाकर पीड़ित को सहायतार्थ अनुग्रह अनुदान दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >