झाझा. दानापुर सहायक मंडल प्रबंधक बुधवार को व आगामी पांच सितंबर को हाजीपुर जोन के जोनल प्रबंधक झाझा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. जानकारी देते हुए स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि झाझा स्थित विभिन्न संस्थाओं और विभागों का दोनों अधिकारियों अपने-अपने समय के अनुसार निरीक्षण करेंगे. उन्होंने बताया कि एक लंबे अंतराल के बाद विभागीय दौरा के तहत दोनों पदाधिकारी अपने अलग-अलग तिथियां में झाझा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
