झाझा स्टेशन के सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे - एडीआरएम

दानापुर सहायक मंडल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) राजीव कुमार बुधवार को अधीनस्थ अधिकारियों संग झाझा पहुंचे और रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया.

झाझा. दानापुर सहायक मंडल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) राजीव कुमार बुधवार को अधीनस्थ अधिकारियों संग झाझा पहुंचे और रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने प्लेटफॉर्म, ऊपरी पुल, नया एफओबी, स्टेशन परिसर, रनिंग रूम और किचनशेड का जायजा लेते हुए कई खामियों पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिये. एडीआरएम ने मीडिया से कहा कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और झाझा में अधूरे सभी कार्य पूरे किये जायेंगे. उन्होंने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, रेलवे तालाब व मैदान के सौंदर्यीकरण, पुल की मरम्मत और प्लेटफॉर्म पर अधूरे कोच इंडिकेटर कार्य को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. उन्होंने माना कि सात साल से अधूरा पड़ा एफओबी कार्य मुख्य रेलखंड पर ब्लॉक न मिलने की वजह से धीमा है, लेकिन इसे भी शीघ्र पूरा कराया जायेगा. साथ ही चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी सहित दानापुर, किऊल और झाझा के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. एडीआरएम ने भरोसा दिलाया कि झाझा स्टेशन को आधुनिक और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >