एडीएम ने जनता दरबार में लोगों की सुनी फरियाद

अपर समाहर्ता सुभाष कुमार मंडल ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर अवस्थित सभा कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी.

जमुई. अपर समाहर्ता सुभाष कुमार मंडल ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर अवस्थित सभा कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों लोगाें ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. उक्त दरबार में अपर समाहर्ता ने पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनी और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया. उस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया तथा कुछ मामलों को इससे जुड़े विभाग को अग्रसारित कर अविलंब विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया. बताते चले की समाहरणालय परिसर में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना जाता है. जनता दरबार में जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयती भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना, विकलांग पेंशन, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवांत लाभ, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, श्रम संसाधन से लाभ, स्वच्छता, अनुकम्पा नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली, आंगनवाड़ी, गैर मजरूआ जमीन, बिजली व अन्य से संबंधित मामले आए. अपर समाहर्ता ने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देश दिये. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला नीलाम पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता समेत कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >