पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपित को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार विनोद यादव नीमनवादा के मुखिया का है पति

खैरा. पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नीमनवादा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह खैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि पुलिस ने नीमनवादा गांव से विनोद यादव को गिरफ्तार किया है. उस पर अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी. गौरतलब है कि 13 जून को खैरा पुलिस को यह सूचना मिली थी कि झंडो बालू घाट पर अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा है. इसके बाद खैरा पुलिस की एक टीम वहां कार्रवाई करने पहुंची. इस दौरान पुलिस की टीम ने एक ट्रैक्टर जब्त किया तथा जब उनके द्वारा कागजी कार्रवाई की जा रही थी. तभी प्रदीप यादव, संजय यादव, कुलदीप यादव, विनोद यादव सहित अन्य लोग वहां आये और पुलिस के जब्त किये गये ट्रैक्टर को जबरन छुड़ा लिया. इसे लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी मामले में पुलिस ने विनोद यादव को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि विनोद यादव नीमनवादा के मुखिया का पति भी है. गिरफ्तार विनोद यादव को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >