बच्चों के विवाद में दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने मामला कराया शांत

बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव हो गया. इस मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखायी और विवाद को शांत कराया.

सोनो. बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव हो गया. इस मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखायी और विवाद को शांत कराया. मामला सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलंबा पंचायत के कोड़ाडीह व छप्परडीह का है. यहां गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार व सोनो थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. सीओ सुमित कुमार आशीष सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मामला को शांत कराया. एहतियातन दोनों गांवों में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. घटना का कारण बच्चों का विवाद बताया जा रहा है. दरअसल छप्परडीह बहियार में मवेशी चरा रहे चार पांच बच्चों व कोड़ाडीह जा रहे बच्चों के साथ टिपण्णी करने से विवाद बढ़ने की बात बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार व थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक दीनानाथ सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और माहौल को संभाला. पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया. प्रशासन ने गांववासियों से शांति बनाये रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है. अधिकारियों ने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कोट:

बच्चों के एक दूसरे पर टिपण्णी करने से विवाद बढ़ा. पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत किया. स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है.

दीनानाथ सिंह, थानाध्यक्ष, सोनोB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >