पशुपालन के क्षेत्र में जमुई के दस किसान हुए सम्मानित

राज्य स्तरीय डेयरी एक्सपो में पशुपालन के क्षेत्र में जमुई जिले के 10 किसानों को भी सम्मानित किया गया.

जमुई . राज्य स्तरीय डेयरी एक्सपो में पशुपालन के क्षेत्र में जमुई जिले के 10 किसानों को भी सम्मानित किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र जमुई के प्रमुख डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से बेगूसराय जिला में राज्य स्तरीय डेयरी एक्सपो का आयोजन किया गया था. जिसका उदघाटन डेयरी , पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य भर से पशुपालन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में जमुई जिले के 10 किसानों को भी सम्मान मिला. बकरी पालन में करणपुर की रानी कुमारी, अंडा लेयर फार्मिंग में चकाई के रविंद्र कुमार, डेयरी में लखनपुर के वीरेंद्र मंडल, सुकर पालन में मकरमानी के कृष्ण मुर्मू, भोगन मुर्मू एवं मैनिजर के प्रेम दास, मछली पालन में दाबिल की पूनम कुमारी तथा गोरियारी के श्याम सुंदर मरांडी को पुरस्कृत किया गया. सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि का चेक मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ. इंदरजीत सिंह के कर-कमलों से प्रदान किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र जमुई के प्रमुख डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि केंद्र के साथ कार्य कर रहे किसान राज्य स्तर पर सम्मानित हो रहे हैं. इससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने बताया कि यह राज्य स्तरीय डेयरी एक्सपो 28 से 30 जनवरी तक चलेगा. एक्सपो में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों—बिहार पशु विज्ञान महाविद्यालय पटना, मात्स्यिकी महाविद्यालय किशनगंज, संजय गांधी डेयरी महाविद्यालय पटना, कृषि विज्ञान केंद्र जमुई व पशु महाविद्यालय किशनगंज द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक तकनीकी जानकारी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >