मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जमुई टीम मधुबनी रवाना

72 वीं बिहार स्टेट यूथ बिहार स्टेट चैंपियनशिप मोइनुल हक फुटबॉ�� टूर्नामेंट का आयोजन मधुबनी जिले में दिनांक 19 से 24 मार्च तक किया जा रहा है.

जमुई. 72 वीं बिहार स्टेट यूथ बिहार स्टेट चैंपियनशिप मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मधुबनी जिले में दिनांक 19 से 24 मार्च तक किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में इस्ट जोन की टीमें भाग ले रही है. जिला फुटबॉल टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए संघ के सचिव कुंदन सिंह, अध्यक्ष रविंद्र सिंह उर्फ रवि सिंह ने कहा कि कमिटि के हेड ऑफ मैनेजमेंट अमित कुमार शर्मा के द्वारा टीम का चयन किया गया था. इसके पश्चात टीम को मधुबनी जिला रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि टीम के कप्तान के रूप में दुर्गा मुर्मू व अन्य खिलाड़ी हैं. जबकि कोच के तौर पर रोहित कुमार, मैनेजर के रूप में कृष्णा पासवान, पूर्व फुटबॉलर झाझा रेलवे टीम जमुई जिले के फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस दौरान डॉ नीरज शाह, रविंद्र सिंह के साथ-साथ कई खेलप्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >