सोनो (जमुई). जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह का शनिवार को सोनो में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार चकाई विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे.
दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना
सुमित कुमार सिंह सबसे पहले सोनो चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर माथा टेका. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया.
कार्यकर्ताओं में उत्साह
जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मंडल ने कहा कि सुमित कुमार सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा.
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस अवसर पर दीपक सिंह, जदयू सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार दास, गौतम सिंह, प्रभु राम, बैजन्ती देवी, इदो अंसारी, चन्द्रशेखर सिंह, राजेंद्र दास, पिंटू सिंह, विभूति सिंह, संतोष भगत, संजय सिंह, गोलू सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, संजय राम, संदीप सिंह, रामाशीष मंडल, सोनू यादव, सुधीर यादव, बंटी कुमार मंडल, गुजो मियां, खुर्शीद अंसारी, बंटी सिंह, मुन्ना राम, महावीर रावत, मनोहर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे.
ALSO READ : संघर्ष को सलाम : ठेला चलाने वाले मजदूर की बेटी बनी बिहार पुलिस की सिपाही
