लक्ष्य मिलते ही गेहूं की खरीद शुरू करें : डीएम

जिला समाहरणालय स्थित सभागार परिसर में सोमवार को डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में रबी विपणन मौसम 2025-26 में गेहूं खरीद के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी.

जमुई. जिला समाहरणालय स्थित सभागार परिसर में सोमवार को डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में रबी विपणन मौसम 2025-26 में गेहूं खरीद के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान वर्ष 2024-25 में धान खरीद एवं बिहार राज्य फसल सहायता योजना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीएम अभिलाषा शर्मा ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गेहूं की बुआई के रकबा के अनुसार पंचायत के किसानों का निबंधन कराया जाये. साथ ही जिला को गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त होते ही समितियों के बीच लक्ष्य का वितरण किया जाये. गेहूं खरीद में यथाशीघ्र प्रगति लाना सुनिश्चित करें. इसके उपरांत डीएम ने धान खरीद 2024-25 में सीएमआर की आपूर्ति से संबंधित समीक्षा की. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जमुई जिला अंतर्गत 38.83 प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति की गयी है. डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी जमुई को निर्देश दिया कि सीएमआर की आपूर्ति में प्रगति लाना सुनिश्चित करें. साथ ही जिला पदाधिकारी जमुई द्वारा पैक्सो को निर्गत एसटीआर के विरुद्ध लंबित एसटीआर की समीक्षा की. जिला सहकारिता पदाधिकारी जमुई द्वारा बताया गया कि समितियों को 732 एसटीआर निर्गत किया गया है. जिसमें से 656 एसटीआर के समतुल्य सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम जमुई को कर दिया गया है. शेष 76 एसटीआर लंबित है. डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लंबित एसटीआर को हर हाल में तीन से चार दिनों के अंदर सीएमआर की आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना की समीक्षा की तथा निर्देश दिया गया कि सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत शेष लंबित डाटा को यथाशीघ्र सत्यापन करना सुनिश्चित करें. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >