जमुई मंडी: नया बाजार में खाद्यान्न की कीमतों में स्थिरता, गेहूं की आवक बढ़ने का इंतजार

जमुई के नया बाजार स्थित गल्ला मंडी में शुक्रवार को खाद्यान्न की कीमतों में स्थिरता देखी गई. मंडी में गेहूं की कम आवक के चलते भाव सामान्य बने हुए हैं, हालांकि आने वाले दिनों में मौसम बदलने पर दरों में उतार-चढ़ाव की संभावना है.

जमुई. नया बाजार स्थित गल्ला मंडी में शुक्रवार को कारोबार का रुख लगभग स्थिर बना रहा. मंडी में आवक सामान्य से कुछ कम रहने के कारण विभिन्न जिंसों के बाजार भाव में कोई विशेष अंतर देखने को नहीं मिला. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मौसम के मिजाज में बदलाव, विशेषकर धूप और बारिश की स्थिति के बाद मंडी में गेहूं की आवक में तेजी आएगी, जिसके बाद ही दरों में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना है.

मंडी में आज के प्रमुख भाव (प्रति क्विंटल) इस प्रकार दर्ज किए गए:

अनाज और चावल के दाम

  • गेहूं: 2800 (अधिकतम) – 2450 (न्यूनतम)
  • चावल मंसूरी: 2500 (अधिकतम) – 2200 (न्यूनतम)
  • चावल अरवा मोटा: 3400 (अधिकतम) – 3200 (न्यूनतम)

दालों का बाजार भाव

  • दाल मसूर: 6750 – 5550
  • दाल मूंग: 9600 – 9540
  • दाल अरहर: 14500 – 10600
  • दाल चना: 6600 – 5550

गोटा अनाज और तिलहन

  • गोटा चना: 6400 – 6200
  • गोटा मूंग: 9000 – 8500
  • सरसों काला: 7100 – 6800
  • सरसों पीला: 8500 – 8000
  • सरसों तेल (15 लीटर): 2550 – 2250

सब्जियों के दाम

  • आलू: 1400 – 1200
  • प्याज: 1900 – 1800

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >