ग्रामीण बच्चों के प्रतिभाओं को मिल रहा निखरने का अवसर

संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

गिद्धौर. प्रखंड में संकुल स्तर पर मशाल खेल प्रतियोगिता शनिवार को पूरे उत्साह व उमंग के साथ आयोजित हुआ. इसके आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण छात्रों के प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्रदान करना है. प्रतियोगिता में साइकिलिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबाल जैसे खेल शामिल है. इसमें अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग में बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता हुई. संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का प्लस टू उच्च विद्यालय धोबघट में उद्घाटन संकुल संचालक किसलय कुमार और समन्वयक बच्चन कुमार ज्योति ने किया. प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर साइकिलिंग अंडर 14 बालिका वर्ग में पालक कुमारी प्रथम, सोनम कुमारी ने द्वितीय, सपना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं पांच किलोमीटर साइकिलिंग अंडर 14 बालक वर्ग में राजवीर प्रथम, अंकुश द्वितीय, प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं अंडर 14 बालक वर्ग लंबी कूद में बिक्रम कुमार प्रथम, रौशन कुमार द्वितीय, सचिन कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग के लंबी कूद में अनन्या भारती प्रथम, पल्लवी कुमारी द्वितीय एवं अंशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं 60 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में क्रमश: गौतम कुमार, बीरु कुमार एवं आर्यन कुमार ने सफलता प्राप्त की. 60 मीटर बालिका दौड़ में सुलोचना प्रथम, फ्रूटी कुमारी द्वितीय एवं चाहत कुमारी तीसरे स्थान पर रही. अंडर 14 बालिका वर्ग कबड्डी में प्लस टू उच्च विद्यालय धोबघट प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी में उच्च विद्यालय धोबघट प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलीगढ़ द्वितीय, एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हुआ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इधर संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को संकुल संचालक किसलय कुमार एवं समन्वयक बच्चन कुमार ज्योति ने मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर संकुल स्तर के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >