सिमुलतला स्टेशन पर रुकेगी छह मेल व एक्सप्रेस ट्रेन, 14 सितंबर से सुविधा

रेल मंत्रालय ने प्रायोगिक आधार पर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत सिमुलतला स्टेशन पर छह मेल व एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव करने का निर्णय लिया है

झाझा.

रेल मंत्रालय ने प्रायोगिक आधार पर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत सिमुलतला स्टेशन पर छह मेल व एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव करने का निर्णय लिया है. इससे सिमुलतला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और हावड़ा, काठगोदाम, कोलकाता, सीतामढ़ी और दरभंगा जैसे गंतव्यों तक जाने में सुविधा होगी. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि विभाग के इस तरह की पहल से छात्रों, व्यापारियों, कार्यालय आने-जाने वालों सहित अन्य यात्रियों को लाभ हो सकेगा. उन्होंने बताया कि सिमुलतला की वादी भू-आकृतियों, वन व जल सहित प्राकृतिक संसाधन से परिपूर्ण है जो इसे एक समृद्ध प्राकृतिक क्षेत्र बनाता है. इन ट्रेनों के ठहराव होने से यहां आने वाले पर्यटकों का भी आवागमन सुलभ हो जायेगा. उन्होंने बताया कि हावड़ा –काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस सुबह 3:09 बजे पहुंचेगी और 3:11 बजे प्रस्थान करेगी. यह आगामी 15सितंबर को होने वाली यात्रा से प्रभावी होगी. काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस अहले सुबह 2:56 बजे पहुंचेगी और 2:58 बजे प्रस्थान करेगी. यह आगामी 14 सितंबर को होने वाली यात्रा से प्रभावी होगी. कोलकाता-सीतामढ़ी-मिथिलांचल एक्सप्रेस सुबह 3:01 बजे आयेगी और 3:03 बजे प्रस्थान करेगी. यह आगामी 14 सितंबर को होने वाली यात्रा से प्रभावी होगी. सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस शाम 07:41 बजे पहुंचेगी और 07:43 बजे प्रस्थान करेगी. यह आगामी सितंबर 15 को होने वाली यात्रा से प्रभावी होगी. कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस शाम04:07 बजे पहुंचेगी और 04:09 बजे प्रस्थान करेगी. यह आगामी 15 सितंबर को होने वाली यात्रा से प्रभावी होगी. दरभंगा-कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस रात्रि के 08:35 बजे पहुंचेगी और 08:37 बजे प्रस्थान करेगी. यह आगामी 14 सितंबर को होने वाली यात्रा से प्रभावी होगी. मंडल सूचना पदाधिकारी ने बताया कि सभी स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई है. इन ठहरावों के साथ पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल का उद्देश्य सिमुलतला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सुगम यात्रा, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >