विभिन्न मांगों को लेकर पंचायतों का घेराव, किसान सभा व मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कैयार व कैथा पंचायत में गुरुवार को किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा के संयुक्त बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत घेराव एवं प्रदर्शन किया गया

मनरेगा में 200 दिन काम व 700 मजदूरी की उठाई मांग

अलीगंज. इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कैयार व कैथा पंचायत में गुरुवार को किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा के संयुक्त बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत घेराव एवं प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर एवं ग्रामीण शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मजदूरों और किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की.प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सचिव कामरेड सुनील सिंह ने कहा कि मजदूरों और किसानों के हक-अधिकार में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार को मनरेगा के मूल उद्देश्य और उसकी सामाजिक भावना से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए.प्रदर्शनकारियों ने बी ग्राम योजना को वापस लेने तथा मनरेगा को पूर्व स्वरूप में बहाल करने की मांग की. साथ ही मनरेगा के तहत 100 दिनों की जगह 200 दिनों के रोजगार की गारंटी और मजदूरों को प्रतिदिन ₹700 मजदूरी देने की मांग उठायी.

किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य देने की मांग

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी गरीब लाभुकों का चयन सुनिश्चित करने, किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य देने व मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गयी. प्रदर्शनकारियों ने मजदूर विरोधी बताए जा रहे चारों लेबर कोड को वापस लेने की भी मांग की. सभा में नल-जल योजना को दुरुस्त करने तथा जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा है वहां समुचित व्यवस्था करने की मांग उठायी गयी. साथ ही खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने और प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की गयी. मौके पर शाखा सचिव राधे यादव, रमाकांत सिंह, अंचल सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, बालेश्वर चौधरी, सचिन कुमार, प्रमोद पांडेय, सुरेंद्र चौधरी, जागेश्वरी देवी, फुलवा देवी, विमल मिश्री, भाषो रविदास, नाको रजक, बाल्मीकि मंडल, विसो मांझी, गौरी देवी, रमनी देवी, मनमा देवी, सारो देवी, शांति देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >