झुलसे दुकानदार की इलाज के दौरान पटना में मौत

छह अप्रैल में घर में लगी आग में बुरी तरह झुलस गये थ अजय भगत

जमुई. बीते 6 अप्रैल को नगर परिषद क्षेत्र के महराजगंज मुहल्ला स्थित एक घर में पूजा के दीपक से लगी आग में बुरी तरह झुलसे अजय भगत की बीते बुधवार की देर रात इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. उनका शव गुरुवार को जमुई पहुंचा. शव घर पहुंचते ही पूरे परिवार में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. बताते चलें कि अजय भगत महाराजगंज स्थित अपने घर में ही गिफ्ट का दुकान चलाते थे. बीते 6 अप्रैल की सुबह वे अपने घर की छत पर कुछ कार्य कर रहे थे. पत्नी घर में पूजा का दीपक जलाकर मंदिर पूजा करने चली गयी. इसी दौरान दीपक से घर में आग लग गयी. लेकिन अजय भगत को पता नहीं चल पाया. जब तक वह कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अजय भगत आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गये. इस अगलगी में घर में रखा लाखों का सामान भी जल गया था. गंभीर अवस्था में अजय भगत को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था. वहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस हृदय विदारक घटना से पुरा मुहल्ला शोक में डूबा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >