जमुई. जमुई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अड़सार गांव निवासी जदयू नेता मो शमशाद आलम ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही पार्टी के सभी पद को भी अलविदा कह दिया है. मो शमशाद आलम जदयू के कद्दावर नेताओं में से एक अशोक चौधरी के करीबी माने जाते हैं. अचानक उनका इस्तीफा देना कहीं न कहीं जमुई में जदयू पार्टी को बड़ा झटका लगा है. राजनीति गलियारों में भी हलचल मची हुई है. उक्त जानकारी मंगलवार को मो शमशाद आलम ने प्रेस-विज्ञाप्ति जारी कर दी है. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार करने की अपील की है. मो शमशाद आलम के इस्तीफा की खबर राजनीतिक गलियारों में हल मचा दी है. अब उनके जल्द ही राजद पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की संभावना जताई जा रही है. बताते चलें कि मो शमशाद आलम अड़सार पंचायत की मुखिया के पति हैं और जाप से जमुई विधानसभा के उम्मीदवार रहकर 18 हज़ार मत लाने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख चेहरों में शामिल हो चुके हैं. बताया जाता है कि मो शमशाद आलम का जदयू पार्टी के वरिष्ठ नेता के बीच तालमेल ठीक नहीं बैठ रहा था. पार्टी की नीति और कार्यों से वे नाराज थे. अब कई नेताओं की नजर मो. शमशाद आलम पर टिकी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
