ट्रक व बोलेरो के टक्कर में सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

सभी देवघर से मुंडन कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे खगड़िया

सभी देवघर से मुंडन कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे खगड़िया फोटो 04 इलाजरत घायल. झाझा झाझा-जमुई मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात दादपुर मोड़ के समीप ट्रक व बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ नवाब ने सभी का उपचार किया. इस दौरान तीन घायल की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. खगड़िया नोनियाहट निवासी मूसनी देवी, गीता देवी, राजकुमारी देवी, सूरज कुमार, रेखा देवी, ओमप्रकाश माथुर, सूरज कुमार घायल हैं. आंशिक रूप से घायल मिथुन कुमार ने बताया कि हमलोग दो वाहन से सूरज कुमार का मुंडन करने देवघर आये थे. मुंडन होने के बाद वापस खगड़िया जिला स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी दादपुर मोड़ के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी और सभी लोग घायल हो गये. उन्होंने बताया कि हमलोगों के साथ चल रहे दूसरे वाहन पर सवार लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया की मूसनी देवी, गीता देवी, राजकुमारी देवी को सिर में चोट लगने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >