महिलाओं ने मेहंदी रचाकर दिया मतदान का संदेश

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को चकाई प्रखंड की पेटेफरी पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र कोड 87 एवं वार्ड संख्या 07 पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

चकाई . विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को चकाई प्रखंड की पेटेफरी पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र कोड 87 एवं वार्ड संख्या 07 पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अनोखे कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था. मौके पर प्रतिभागियों को “मेरा वोट, मेरा अधिकार” का संदेश दिया गया तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और निष्पक्ष मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गयी. महिलाओं ने हाथों पर मतदान से जुड़े संदेशों की मेहंदी रचाकर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया. उन्होंने यह भी प्रण किया कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगी, बल्कि अपने परिवार और समुदाय के पात्र मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाने में भूमिका निभायेंगी. इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम कुमारी सिन्हा और बीएलओ. रवि कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, ग्रामीण और जागरूक नागरिक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >