चंद्रमंडीह. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया मोहनपुर गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने अज्ञात लोगों पर घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो एवं बोलेरा पिकअप को लाठी-डंडे से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित ने कहा है कि घर के बाहर उनका स्कॉर्पियो निबंधन संख्या जेएच 10 बीके 1047 एवं बोलेरो पिकअप निबंधन संख्या जेएच 15 एएच 5062 खड़ी थी. रात्रि साढ़े 12 बजे गाड़ी पर लाठी डंडे से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही गाड़ी के सीसा को पूर्ण रूपेण तोड़ दिया. इस दौरान जब पीड़ित एवं घर के अन्य सदस्यों ने छत पर जाकर नीचे देखा तो तीन की संख्या में लोग गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के बाद घर से उत्तर दिशा की ओर अवस्थित मैदान की तरफ भाग रहे थे. पीड़ित ने कहा है कि अंधेरा होने के कारण वे लोगों को नहीं पहचान पाए. वहीं अपराधियों के भाग खड़े होने के बाद पीड़ित ने घर का दरवाजा खोला तथा मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी. ऐसे में पीड़ित ने मामले की जांच कर अपराधियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
