बाइक की टक्कर से सफाई कर्मी घायल, पटना रेफर

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा मोहल्ला के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर एक सफाई कर्मी को टक्कर मार दिया.

जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा मोहल्ला के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर एक सफाई कर्मी को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल सफाई कर्मी बरहट प्रखंड क्षेत्र के कटौना गांव निवासी मुन्ना कुमार है. बताया जाता है कि मुन्ना कुमार सड़क पार कर रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया. जिससे मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पटना रेफर हुए सफाई कर्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >