जमुई सदर अस्पताल में आज डॉ नवीन चंद्र गुप्ता संभालेंगे पुरुष ओपीडी, जानें पूरा रोस्टर

Sadar Hospital: जमुई सदर अस्पताल प्रशासन ने सोमवार का ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य चिकित्सा सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. आज पुरुष ओपीडी से लेकर महिला ओपीडी, सर्जरी, ऑर्थो, आई, डेंटल, टीबी, पीडिया और एसएनसीयू तक सभी विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से संबंधित विभाग में निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Sadar Hospital: जमुई सदर अस्पताल में इलाज कराने जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है. सोमवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके.

पुरुष ओपीडी में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता की ड्यूटी

पुरुष ओपीडी की पहली और दूसरी पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं ऑर्थो ओपीडी में डॉ मनिषी आनंत, आई ओपीडी में डॉ नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन और मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष उपलब्ध रहेंगे.

विशेषज्ञ विभागों में भी चिकित्सकों की तैनाती

टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ अनुरंजन तथा सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद मरीजों को परामर्श देंगे. आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम, आर्थो ओटी में डॉ विशाल आनंद और जनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है.

पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और एसएनसीयू की व्यवस्था

पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ अमित रंजन अपनी सेवाएं देंगे. अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि सभी विभाग नियमित रूप से संचालित होंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी उपलब्ध

इमरजेंसी कक्ष की पहली पाली में डॉ मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन तथा तीसरी पाली में डॉ एमके पंडित तैनात रहेंगे. गंभीर मरीजों को चौबीसों घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

महिला ओपीडी और लेबर रूम का रोस्टर

महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ प्रियंका कुमारी और दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया मरीजों को देखेंगी. लेबर रूम में पहली पाली में डॉ स्वेता सिंह, दूसरी पाली में डॉ शालिनी और तीसरी पाली में डॉ निधि की ड्यूटी लगाई गई है.

ALSO READ: नक्सलियों की जन-अदालत से योग और विकास तक: गुरमहा ने लिखी बदलाव की नई इबारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >