हथिया गांव के समीप ट्रक चालक के साथ छिनतई

थाना क्षेत्र के झाझा-सोनो मुख्य मार्ग पर हथिया गांव के चरघरा-हथिया पुल के समीप रविवार की देर रात्रि को ट्रक चालक के साथ कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने मारपीट की.

झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-सोनो मुख्य मार्ग पर हथिया गांव के चरघरा-हथिया पुल के समीप रविवार की देर रात्रि को ट्रक चालक के साथ कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने मारपीट की. ट्रक चालक की सूचना पर बचाने आये ट्रक मालिक के साथ भी मारपीट की. घायल चालक और मालिक इलाज के लिए रेफरल अस्पताल आया. ट्रक मालिक की पहचान अलकजरा गांव निवासी कुलदीप यादव व ट्रक चालक की पहचान मुंगेर निवासी सागर सिंह के रूप में हुई है. ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक में कोलवरिया से बालू लोड कर बेगूसराय लेकर जा रहा था. भीठरा पेट्रोल पंप पर वाहन में तेल भरवाकर आगे के लिए निकले. तभी हथिया पुल चरघरा के समीप ट्रक पहुंचा तो सामने से जा रहे एक ई-रिक्शा को साइड होने के लिए हॉर्न बजाया. इसके बाद ई-रिक्शा पर सवार चार लोग जो नशे में था. वे सभी चालक के साथ मारपीट करने लगे. उसके पास से 16 हजार रुपये छीन लिये. चालक ने किसी तरह मुझे फोन किया. मैं घटना स्थल पर पहुंचा तो मेरे साथ भी उक्त लोगों ने लोहे के रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद चालक ने आधा घंटा तक सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद 112 नंबर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. चालक व अन्य लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया. इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >