तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

Jamui News : जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें एक की हालत नाजुक होने पर उसे पटना रेफर किया गया है.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट :

जमुई के सतायन हाई स्कूल के समीप हुए सड़क हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.घायलों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बरुअट्टा गांव निवासी विशाल सिंह और सोनी सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक किसी काम से लखीसराय गये थे और वहां से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सतायन हाई School के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और तुरंत दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद ट्रैक्टर को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है. वहीं पटना रेफर किये गये युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >