प्रखंड, अंचल, मनरेगा, निबंधन व प्रमुख कार्यालय में शुद्ध पेयजल हेतु लगाया आरओ

चकाई प्रखंड के पांच सार्वजनिक स्थलों पर सोमवार को यूको बैंक के सौजन्य से शुद्ध पेयजल हेतु आरओ लगाया गया.

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड के पांच सार्वजनिक स्थलों पर सोमवार को यूको बैंक के सौजन्य से शुद्ध पेयजल हेतु आरओ लगाया गया. इसके तहत चकाई प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय प्रमुख कार्यालय एवं निबंधन कार्यालय में आरओ लगाया गया. जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, प्रमुख उर्मिला देवी, यूको बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास, पैक्स अध्यक्ष बल्लू कुमार सिंहा, युवा नेता मिथिलेश राय, पूर्व जिला पार्षद प्रहलाद रावत, मनरेगा टेक्नीशियन राजन रंजन ने संयुक्त रूप से किया. वहीं मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि मंत्री सुमित कुमार सिंह के पहल पर एवं चकाई यूको बैंक के सहयोग से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ लगाया गया है. अब इन कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मी एवं यहां आने वाले आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. उन्होंने कहा कि बहुत सी बीमारियों का जड़ दूषित जल ही है. दूषित पानी के सेवन से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. ऐसे में यूको बैंक द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है. इससे लोगों को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि अबतक विभिन्न विद्यालयों सहित अन्य दस जगहों पर आरओ लगाया गया है. चार दर्जन से अधिक जगहों पर आरओ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके अतिरिक्त अन्य किसी सार्वजनिक जगह पर भी अगर आवश्यकता होगी तो वहां भी आरओ लगाया जाएगा. मौके पर मो अब्बास, जानकी दास, मनोज रावत, कुलदीप दास, प्रकाश दास, शैलेश दास, टिंकू पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >