खैरा. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर जम्मू कश्मीर के तंगाधार सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सुनील कुमार मुर्मू को शहीद हुए छह वर्ष हो गये. गुरुवार को शहीद सुनील कुमार मुर्मू की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया. इस दौरान स्थानीय विधायक प्रफुल्ल मांझी तथा शहीद की पत्नी जुलिया हेंब्रम ने श्रद्धांजलि अर्पित की. बताते चलें कि 6 वर्ष पहले जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान सुनील कुमार पाकिस्तानी गोली का शिकार हो गए थे. पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर का उल्लंघन कर तंगधार सेक्टर में गोलीबारी की जा रही थी. जिस दौरान सुनील कुमार फारवर्ड डिफेंडेन्ट लोकेशन (एफडीएल) पर तैनात थे, और वह पाकिस्तानी गोली की चपेट में आ गए थे और वह शहीद हो गए थे. सोमवार को शहीद सुनील कुमार मुर्मू की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया. इस दौरान शहीद की विधवा दुलिया हेंब्रम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उन्हें सलामी दी. इस दौरान लोगों ने पौधारोपण किया तथा शहीद की याद में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया. मौके पर जूलिया हेंब्रम, रामानंद सिंह, दरोगी यादव, बबलू सिंह, नरेश सिंह, बिजेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
