मतदाताओं को बताया मतदान की शक्ति, लोकतंत्र में भागीदारी का महत्व

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है.

मतदाता को जागरूक करने के लिए निकाली गयी रैली

जमुई. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को स्वीप कोषांग बरहट के तत्वावधान में विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम क्रमश आंगनबाडी़ केंद्र संख्या 103, बूथ संख्या 245, केंद्र संख्या 03 बूथ संख्या 222, केंद्र संख्या 05 बूथ संख्या 218, केंद्र संख्या 93 बूथ संख्या 213, केंद्र संख्या 12 बूथ संख्या 233 और केंद्र संख्या 04 बूथ संख्या 219 पर संपन्न हुआ. इस दौरान उपस्थित मतदाताओं के बीच मतदान की शक्ति, लोकतंत्र में भागीदारी का महत्व और जागरूक नागरिक होने की जिम्मेदारी पर चर्चा की गयी. लोगों को आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया गया. सभी ने पहले मतदान, फिर जलपान का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय बरहट की महिला पर्यवेक्षिका उमा कुमारी और कौशल्या कुमारी मौजूद थीं. संबंधित बूथों की सेविकाओं, सहायिकाओं तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया और पूरे क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का संदेश फैलाया. जिला प्रशासन ने इस पहल को सराहा और कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से मतदान प्रतिशत में अवश्य वृद्धि होगी तथा लोकतंत्र और मजबूत बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >